सोशल साइट पर खड़ा हो गया है स्कूलों के खिलाफ आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की फीस की फांस में फंसे अभिभावक अब सोशल साइट्स पर अपनी आवाज बुलंद करने में जुटे हैं। इस बारे में फेसबुक, ट्विटर पर कई पेज चलाए जा रहे हैं। लोकल सर्कल पर अभिभावकों ने बाकायदा सर्वे शुरू किया है।
बता दें कि बढ़ती फीस के आगे बेबस अभिभावक स्कूलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सभी स्कूलों में इस तरह का आंदोलन नहीं चल रहा है।
जबकि सभी स्कूलों में अभिभावकों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ रोष है। इस रोष को देखते हुए बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए अभिभावकों को कुछ लोग एकजुट कर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
रेयान पैरेंट्स एसोसिएशन अगेंस्ट फीस हाइक ग्रुप में अभी 343 लोग जुट चुके हैं। डीपीएस फीस हाइक ग्रुप में 294 सदस्य हैं। इसी तरह अन्य स्कूलों के अभिभावकों को अभिभावक एकता मंच अपने ग्रुप में जोड़कर उन्हें एकजुट कर मुहिम को तेज करने की तैयारी कर रहा है।
ग्रुप में दिनेश ने पोस्ट करते हुए लिखा है स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर आखिर कब लगाम लगेगा? प्रशासन सुनता नहीं और सरकार इस पर मौन है। आखिर जाएं तो कहां? अब हमें ही उठना होगा।
परमिंदर सिंह ने लिखा है कि बच्चों के करियर के नाम पर स्कूल अपनी दुकान चला रहे हैं। ऐसी दुकानों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी। इसी तरह अन्य अभिभावकों ने भी अपनी राय रखी है। अभिभावक दिनेश लिखते हैं हर वर्ष फीस बढ़ दी जाती है, लेकिन कोई राय नहीं ली जाती है। सीधे थोप दिया जाता है।
वाट्स ऐप पर भी अभिभावक
अभिभावक अपने आंदोलन को तेज करने के लिए अब वाट्स ऐप पर ग्रुप बनाकर पल-पल की अपडेट कर रहे हैं। जब शनिवार को आंदोलन शुरू हुआ था, उसके बाद रेयान स्कूल के अभिभावकों ने वाट्सऐप ग्रुप बनाया था।
इसमें धीरे-धीरे अभिभावक जुटते गए और अब चार वाट्सऐप ग्रुप बन गया है। इसमें हर ग्रुप में 256 लोग हैं। ग्रुप के एक सदस्य भूपेंद्र बताते हैं कि जिस तरह से लोग जुट रहे है और अधिक ग्रुप बनाने की जरूरत है।
फीस के खिलाफ सर्वे शुरू
फीस के खिलाफ अभिभावकों के मूड को समझने के लिए लोकल सर्कल डॉट कॉम पर गुड़गांव के अभिभावकों की फीस को लेकर सर्वे शुरू किया है। इसमें मुख्य रूप से दो सवाल पूछे हैं।
पहला क्या गुड़गांव के स्कूलों में 10 फीसदी से अधिक फीस बढ़ने का विरोध करते हैं। दूसरा सवाल पूछा गया कि आखिर कितना विरोध करते हैं। इसमें अभी तक 3041 अभिभावकों ने विरोध किया दर्ज कराया है।