{"_id":"8a25609bd73522d7a086df79961a2602","slug":"agitation-against-pk-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में पहुंची फिल्म पीके के विरोध की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में पहुंची फिल्म पीके के विरोध की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 02 Jan 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रही आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध की आग शुक्र वार को यहां भी पहुंच गई। इस फिल्म के विरोध में अजरौंदा चौक पर प्रदर्शन किया गया। उन्हें शांत करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
‘पीके’ के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध की चिंगारी यहां भी सुलग गई। इसके विरोध में बजरंग दल ने अजरौंदा चौक पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फिल्म के जरिए एक खास धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। उनका कहना था कि फिल्म निर्माता और कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित एसआरएस मॉल के बाहर करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन कर फिल्म को बंद करने और रोक लगाने की मांग कर रहे थे। यहां मौके पर प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन