फजीहत के बाद केजरीवाल के मंत्री ने लिया यू-टर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने सुल्तानपुरी इलाके में दलित-मुस्लिम सभा में डेंगू पर बोलते-बोलते दिल्ली के भाजपा के सातों सांसदों को लपेटे में ले लिया।
उन्होंने कहा कि आज कहां गायब हैं दिल्ली के एलजी जो कहते हैं मेरी दिल्ली है। कहां गए भाजपा के सातों सांसद जो दिल्ली ने चुनकर दिए? क्या वे हनीमून पर हैं? डेंगू पर क्यों खामोश हैं, क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं?
इसी दिल्ली की जनता ने इन्हें सातों सीट पर जीत दिलाई थी। अगर भाजपाई सांसद काम नहीं करेंगे तो जनता उन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने डेंगू को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार के इंतजाम की तारीफ करते हुए डॉक्टरों को भी धमकाया।
सतेंद्र जैन ने भी मांगी माफी
उन्होंने कहा कि अब डॉक्टर मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते। उनके लाइसेंस जब्त करा देंगे। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है और बहुत ही बढ़िया इंतजाम है।
इस बयान के बाद बवाल खड़ा होने व भाजपा के हमलावर होने पर संदीप कुमार ने कहा कि उनका किसी को आहत करने का इरादा नहीं था। मैंने उन डॉक्टरों के लिए कहा था जो गलत बर्ताव कर रहे हैं।
फिर भी अगर किसी को चोट पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में डॉक्टर, वालंटियर सभी अच्छा काम कर रहे हैं। लोग दिन रात डेंगू से निपटने में लगे हैं। संदीप कुमार की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।