दिल्ली: 10 दिन बाद और बढ़ सकता है डेंगू का प्रकोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों राजधानी में हुई बारिश का असर अगले 10 से 15 दिन के बाद दिखेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद डेंगू का लार्वा और पनपने की आशंका है।
डेंगू मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। इसी वजह से सरकार डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से प्रचार-प्रसार के सभी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि डेंगू के लिए जिम्मेदार एडिज मच्छर पांच से सात दिन में अंडे देती है।
10 दिन में अंडे से मच्छर बनते हैं
बता दें कि एडिज मच्छर एक बार में 80 से 120 अंडे तक देती है। अंडे को मच्छर बनने में आठ से 10 दिन लगते हैं। इसके बाद मच्छर किसी को काटता है तो उसका असर चार से पांच दिन बाद दिखता है।
इसके चलते दिल्ली में डेंगू का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए ऐहतियात जरूरी है। इसी वजह से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर विभाग के कर्मचारी घर-घर जा रहे हैं और पंफलेट बांटे जा रहे हैं। इनमें डेंगू के लक्षण, इलाज और बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया है।