फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after sheila dixit searching starts for new face of Delhi Congress chief

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू, इन नामों पर चर्चा तेज

Mon, 22 Jul 2019 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
after sheila dixit searching starts for new face of Delhi Congress chief
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस की कमान शीला दीक्षित को सौंपने के बाद कांग्रेस आलाकमान  दिल्ली को लेकर निश्चिंत थे, लेकिन शीला दीक्षित के निधन के बाद एक बार फिर दिल्ली में नए अध्यक्ष के लिए चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश नेतृत्व के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के अलावा तीनों कार्यकारी अध्यक्ष हारून युसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलोठिया का नाम भी चर्चा में है। अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली को भी फिर से मौका दिया जा सकता है। हालांकि इन सबमें कांग्रेस कार्यकर्ता जेपी अग्रवाल के नाम पर ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। लिहाजा देखना यह है कि शीला दीक्षित के रिक्त स्थान को भरने के लिए आलकामन किसे नेतृत्व सौंप रहा है। 
विज्ञापन


रणनीतिकारों की माने तो गुटबाजी कम होने की बजाए अभी बढ़ने वाली है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी चिंता सता रही है कि पार्टी जल्दी प्रदेश नेतृत्व नहीं तय कर रही है तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राहुल गांधी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने बाद वहां भी किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। 28 जुलाई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। संभवत: इसी बैठक में  राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के अध्यक्ष के लिए नामों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed