{"_id":"543ac1d547921a2c2c792e4f2b9b37e5","slug":"after-sculptures-take-on-board-advertising-directive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियों के बाद अब दिशासूचक बोर्ड पर भी लगेंगे विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों के बाद अब दिशासूचक बोर्ड पर भी लगेंगे विज्ञापन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीओटी ठेके छोड़ने में नगर निगम ने सारे नियम ताक पर रख दिए। निगम महापुरुषों की मूर्तियों के बाद अब दिशा सूचक बोर्ड पर भी विज्ञापन लगाने के ठेके छोडे़गा।
विज्ञापन
पार्षदों के विरोध के बावजूद निगम अफसरों ने फर्जी तरीके से बीओटी पैटर्न पर साइनेज बोर्ड (दिशा सूचक बोर्ड) प्रस्ताव पास दर्शाकर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंगलवार को बीओटी प्रभारी व अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में बीओटी के टेंडर डाले गए।
विज्ञापन
कुछ दबंग कांट्रेक्टरों ने अपर नगर आयुक्त कार्यालय में सुबह से ही डेरा डाले रखा और टेंडर डालने वालों की निगरानी करते रहे निगम अधिकारियों ने जून 2015 में हुई बजट की बैठक में मिनिट्स में फर्जी तरीके से साइनेज बोर्ड बीओटी पैटर्न पर लगाने का प्रस्ताव पास दर्शा दिया था।
विज्ञापन
इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रहे मुकेश त्यागी ने ही इस पर आपत्ति जताई थी। तब महापौर स्व. तेलूराम कांबोज ने इसकी सूचना नगर आयुक्त को भी भेजी थी।
इसके बाद 16 नवंबर को हुई बैठक में पूर्व बैठक के कार्यों की पुष्टि हुई तो बीओटी पर साइनेज लगाने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। 24 को ये टेंडर खोलने की तारीख तय की गई है।
इस प्रस्ताव पर कभी सदन में चर्चा ही नहीं हुई। फिर भी अधिकारी साइनेज बोर्ड को बीओटी पर देने पर आमादा है। निगम साइनेज बोर्ड अपने पैसे से लगाने में सक्षम है, तो निगम अधिकारी ठेकेदारों को लाभ क्यों पहुंचा रहे हैं।-मुकेश त्यागी, भाजपा पार्षद
निगम अधिकारी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। एक तरफ हाईकोर्ट ने आदेश देकर शहर में लगे अवैध विज्ञापन हटवाए हैं। दूसरी तरफ, निगम अधिकारी दिशा सूचक बोर्ड पर भी विज्ञापन लगाने का ठेका गुपचुप दे रहे हैं। शिकायत दर्ज करा दी गई है। नए महापौर के आने पर बोर्ड बैठक में ठेके निरस्त कराएंगे।-राजेंद्र त्यागी, भाजपा पार्षद