फारूकी ने रेप पीड़िता को भेजे थे नौ ई-मेल, एक में मांगी थी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की शोधकर्ता से दुष्कर्म करने के आरोपी फिल्म पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूकी ने ई-मेल भेजकर अपने कृत्य के लिए पीड़िता से माफी मांगी थी। यह बयान मामले में पीड़िता ने मंगलवार को विशेष अदालत में दिया।
साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन के समक्ष पीड़िता ने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसके व आरोपी के बीच नौ ई-मेल का आदान प्रदान हुआ था।
इनमें से एक ई-मेल में आरोपी ने अपने कृत्य के लिए उससे माफी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने शैक्षिक सलाहकार व फारूकी की पत्नी अनुषा रिजवी को भी घटना के बारे में ई-मेल भेजा था जिसके जवाब में अनुषा ने उसे तसल्ली दी थी।
शराब के नशे में फारूकी ने किया था रेप
पीड़िता की गवाही बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी और उस दिन बचाव पक्ष उससे जिरह कर सकता है। पेश मामले में पीड़िता का आरोप है कि 28 मार्च 2015 को वह सुखदेव विहार स्थित फारूकी के घर पर उससे मिलने गई थी।
जहां शराब के नशे में फारूकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बाबत पीड़िता ने 19 जून को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
दिल्ली पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर फारूकी को 20 जून को गिरफ्तार कर लिया था।