फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Pradyuman murder police started audit for safety in schools

प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद टूटी पुलिस की नींद, स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट किया शुरू  

Mon, 11 Sep 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
After Pradyuman murder police started audit for safety in schools
रयान स्कूल हत्याकांड मामला - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के रायन स्कूल में छात्र की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट करना शुरू किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की टीमें सोमवार को स्कूलों में पहुंची थी। पुलिस टीमों ने सुरक्षा का जायजा लिया। शुरूआती जांच में स्कूलों की सुरक्षा में काफी खामियां पाई गई है।  
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद स्कूलों की सुरक्षा का ऑडिट करना शुरू कर दिया है। स्कूलों में ये देखा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरें लगे हैं या नहीं। स्कूल के गेट पर सिक्यूरिटी गार्ड है या नहीं। स्कूल ड्राइवर, कंडेक्टर व सिक्यूरिटी गार्ड का वेरीफिकेशन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के एक थानाध्यक्ष ने बताया कि कई स्कूलों में तो नाम को भी सिक्यूरिटी सिस्टम नहीं है। थानाध्यक्षों का कहना है कि अभी स्कूलों में सिक्यूरिटी की ऑडिट शुरू किया जा रहा है। ऑडिट करने केबाद स्कूलों को सुरक्षा से संबंधी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। थाने से पुलिसकर्मियों को भेजकर स्कूल के नॉन टीचिंग स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखा जा रहा है कि स्कूलों की बाउंड्री बाल तो टूटी हुई तो नहीं है। थानाध्यक्ष सभी हर एक स्कूल के साथ बैठक कर सुरक्षा व स्कूल स्टाफ की निगरानी के बारे में बताएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रविवार दोपहर को आईआईटी में एक बैठक कर सभी डीसीपी व थानाध्यक्षों को स्कूलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी।  

- दिल्ली पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं        
- दिल्ली पुलिस ऑडिट के बाद देगी सुरक्षा के निर्देश 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed