फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after modi's man ki baat, now akhilesh yadav will do Khat ki baat

'मन की बात' की जगह अखिलेश करेंगे 'खत की बात'

Wed, 28 Oct 2015 01:23 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
after modi's man ki baat, now akhilesh yadav will do Khat ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर ‘मन की बात’ शुरू की और लोगों से सीधा संवाद होने लगा। इस कार्यक्रम में वह लोगों को अपनी योजनाओं की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन


इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री ने ‘खत की बात’ कार्यक्रम शुरू किया है। अब सीएम हर महीने एक पत्र जनता के नाम जारी कर अपने विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

वह लोगों से सरकार से की जाने वाली अपेक्षाओं को भी जानेंगे। लोगों को भी सीएम ऑफिस को पत्र लिखने को कहा गया है। सीएम का पहला पत्र 20 अक्तूबर को जनता के नाम आ चुका है।

विज्ञापन

खत की बात के लिए ओपेन कर दी गई है साइट

after modi's man ki baat, now akhilesh yadav will do Khat ki baat

सरकार का दावा है कि प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य कराए गए हैं। लोगों तक विकास कार्यों की जानकारी ही नहीं पहुंच सकी है। अब मुख्यमंत्री ने खत की बात कार्यक्रम शुरू किया है।


‘मेरे प्यारे प्रदेशवासियों’ के संबोधन से उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी इस पत्र में दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे जिन विकास योजनाओं की सरकार से अपेक्षा रखते हैं, उन्हें भी पत्र में लिखकर डाल दें।

इनके लिए सीएम आफिस की साइट भी ओपन कर दी गई है। लोग अपने सुझाव और विकास योजनाओं के प्रस्ताव ऑनलाइन भी भेज सकते हैं।

पहले पत्र में इन विकास कार्यों की है चर्चा -

after modi's man ki baat, now akhilesh yadav will do Khat ki baat

1. लखनऊ से आगरा तक का एक्सप्रेस-वे
2. लखनऊ में मेट्रो ट्रेन की संचालन स्कीम
3. जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली सभी सड़कों को चार लेन की कराना
4. वृद्धावस्था पेंशन योजना से बुजुर्गों को लाभ
5. युवाओं को लैपटॉप का वितरण
6. सूबे में 102 और 106 एंबुलेंस का संचालन
7. गांवों के विकास के लिए जनेश्वर मिश्र योजना
8. आदर्श गांव बनाने के लिए लोहिया गांव योजना
9. किसानों को सिंचाई की फ्री सुविधा मुहैया कराना
10. प्रदेश में पावर स्टेशनों की जरूरत के अनुसार स्थापना
11. प्रदेश में पावर जेनरेशन प्लांटों की स्थापना
12. किसानों के पशुपालन के लिए कामधेनु योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed