बेटी से छेड़छाड़ के बाद कर दी पिता की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय ख्वाजा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती रविवार सुबह अपने घर का कूड़ा और गोबर फेंकने बाहर गई थी।
युवती का आरोप है कि बाहर एक ऑटो में बैठा ककी उर्फ सतनाम निवासी इस्माईलपुर उसे देखकर गाना गाने लगा।
घर आकर बताया तो..
कूड़ा फेंक कर वापस आ रही थी तो सुक्खा ने उसे देख कर गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।
युवती ने घर आकर पिता को सारी बात बताई। पिता ने बाहर निकल कर मनचलों को उलाहना दी, इस पर दोनों ने मिलकर वृद्ध की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
सराय ख्याजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी एसआई राजरानी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।