फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After killing school mistress in Narela friend committed suicide by jumping in front of the train

Delhi: नरेला में स्कूल मालकिन की हत्या कर दोस्त ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पांच दिन बाद मिली वर्षा की लाश

Wed, 28 Feb 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

वर्षा के परिजनों ने बताया कि वह भाजपा दिल्ली ईकाइ से जुड़ी हुई थी। वह पार्टी के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थी। वहीं सोहन के अपने परिवार से खटपट चल रही थी। वर्षा और सोहन की गहरी दोस्ती थी। 

विज्ञापन
After killing school mistress in Narela friend committed suicide by jumping in front of the train
नरेला में स्कूल मालकिन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में महिला स्कूल मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर पांच दिनों बाद महिला का शव उसके ही स्कूल के दफ्तर से बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त वर्षा (32) के रूप में हुई है। पिछले पांच दिनों से वर्षा गायब थी। परिजनों ने नरेला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी।

विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि वर्षा के कारोबारी पार्टनर और उसके करीबी दोस्त सोहन लाल ने सोनीपत के हरसाना के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। देर रात को पुलिस की एक टीम सोहन लाल के परिजनों को लेकर सोनीपत के उसकी पहचान करने के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वर्षा की हत्या करने के बाद सोहन लाल ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। वहीं वर्षा के करीबियों का कहना है कि वह भाजपा की कार्यकर्ता थी। उसने व सोहन ने साथ मिलकर प्ले स्कूल खोला था, जो अप्रैल में शुरू होने वाला था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वर्षा परिवार के साथ ए-ब्लॉक स्वतंत्र नगर में रहती थी। पति से तलाक होने के बाद यह अपने पिता विजय कुमार व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रहती थी। वर्षा ने अपने करीबी दोस्त सोहन लाल के साथ मिलकर गोंडा, नरेला इलाके में टिनी ड्रीमबेरी प्ले स्कूल के नाम से स्कूल खोला था।

स्कूल में लगभग सारा काम पूरा हो चुका था। अप्रैल में बस इसकी शुरुआत होनी थी। इस बीच 23 फरवरी को किसी काम से जाने की बात कर वर्षा घर से स्कूल के लिए निकल गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसे कॉल करते रहे, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। 23 की रात को परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।

सोनीपत में मिला वर्षा का मोबाइल फोन...
24 फरवरी को वर्षा के पिता विजय कुमार ने बेटी के मोबाइल पर कॉल किया तो किसी ने फोन उठाया। उसने बताया कि जिसके पास यह मोबाइल फोन है, वह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करना चाहता है। इसको मरने से रोका हुआ है। वीडियो कॉल की गई तो बदहवास सोहन लाल को लोगों द्वारा पकड़े देखा गया।

वर्षा का परिवार भागकर सोनीपत के हरसाना गांव पहुंचा। वहां पर सोहन तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों से वर्षा का मोबाइल फोन मिल गया। उन्होंने बताया कि सोहन लाल उनसे छुटकर भाग गया है। परिजन उसी दिन वापस दिल्ली पहुंचे। 24 फरवरी की शाम को नरेला थाने में वर्षा की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।

स्कूल की तलाशी ली, लेकिन नहीं मिला वर्षा का शव...
वर्षा की गुमशुदगी दर्ज करने और सारे हालात जानने के बाद नरेला थाने की एक टीम वर्षा का स्कूल तलाश में पहुंची। स्कूल में बेसमेंट व बाकी जगह वर्षा की तलाश की गई। छोटे से ऑफिस पर लोहे का शटर लगा है, उसको खोलकर नहीं देखा गया। इस बीच परिजन सोहन को कॉल करते रहे, उसका भी नंबर नहीं लगा।

न ही वर्षा का कुछ पता चल पा रहा था। बुधवार को गोंडा रोड, नरेला में रहने वाले लोगों को स्कूल के अंदर से दुर्धंग आई। इसका पता जब विजय कुमार को लगा तो वह मालिक को साथ लेकर वहां पहुंचे। शटर खोला गया तो अंदर वर्षा का एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने सोहन की तलाश शुरू की। बुधवार शाम को दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस हरियाणा से संपर्क किया।

25 फरवरी को रेलवे ट्रैक से मिल गया था सोहन का शव, पहचान बाकी...
जांच के दौरान दिल्ली पुलि को रेलवे पुलिस से पता चला कि 25 फरवरी को बड़ौता, सोनीपत के पास रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद हुआ है। शव सोहन लाल का ही बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोहन के परिवार को लेकर सोनीपत रवाना हो गई थी। हालांकि की शव सोहन लाल का ही है, लेकिन उसकी औपचारिक पहचान बाकी थी।

वर्षा के परिजनों ने बताया कि वह भाजपा दिल्ली ईकाइ से जुड़ी हुई थी। वह पार्टी के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थी। वहीं सोहन के अपने परिवार से खटपट चल रही थी। वर्षा और सोहन की गहरी दोस्ती थी। परिवार इस पर बात करने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed