फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After kidnapping genitals of man cut to convert him into Kinnar

गाजियाबाद : अगवा करने के बाद गुप्तांग काटकर युवक को बनाया किन्नर

Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
After kidnapping genitals of man cut to convert him into Kinnar
पीड़ित महेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

लालकुआं क्षेत्र निवासी युवक का गुप्तांग काटकर किन्नर बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ किन्नरों ने पीड़ित को लालकुआं क्षेत्र से अगवा किया और फिर नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर गुप्तांग काटकर रेलवे लाइन के किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उक्त प्रकरण में पीड़ित की पत्नी से एसएसपी से शिकायत की है। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


कविनगर थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर ब हैटा निवासी महेंद्र यादगव (40) परिवार के साथ रहता है और मेहनत-मजदूरी करता है। कभी-कभार वह किन्नरों की टोली में भी चला जाता था। आरोप है कि गत 21 फरवरी की शाम करीब 5 बजे लालकुआं रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ा होकर वह बुलंदशहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसे बुलंदशहर से दवाई लेकर आनी थी।
विज्ञापन


पीडि़त के मुताबिक एक युवक उसके पास आया और बातचीत करने लगा। तभी कार सवार कुछ किन्नर आए और उसे अगवा कर लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में रेलवे लाइन के पास फेंका

पीडि़त का कहना है कि 22 फरवरी की सुबह होश आने पर उसने खुद को गौतमबुद्धनगर के रोजा जलालपुर गांव केजंगल में रेलवे लाइन के पास पाया। उसका गुप्तांग काट दिया दिया गया था। जैसे-तैसे सूचना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल जाकर बयान भी दर्ज किए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त की पत्नी ने सोमवार को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed