फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After kejriwal bail AAP targets Gadkari on digital media

गडकरी के खिलाफ AAP का 'डिजिटल वार'

Thu, 29 May 2014 07:42 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
After kejriwal bail AAP targets Gadkari on digital media

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सात दिनों तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद बाहर आ चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में होने वाले चुनाव के मद्देनजर अपना जनाधार वापस पाने के लिए नए सिरे से कवायद करने में जुट गई है।

विज्ञापन


एक कोर्ट ने जब नितिन गडकरी के खिलाफ पंफलेट बांटने पर बैन लगा दिया तो आप ने उनके खिलाफ मुहिम छेड़ने का एक नया तरीका खोज लिया है।

अब आम आदमी पार्टी उनके खिलाफ अपनी वेबसाइट पर, सोशल मीडिया में, रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए उनके खिलाफ सबूत पेश कर रही है।

वेबसाइट पर गडकरी के खिलाफ पेश ‌किए दस्तावेज

After kejriwal bail AAP targets Gadkari on digital media

नितिन गडकरी मानहानि केस के बाद से आप गडकरी का पूरी तरह से पर्दाफाश करने में लग गई है। मंगलवार को आप ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक शेयर की जिसमें गडकरी और उनके सह‌योगियों के खिलाफ सबूत पेश करते हुए दिखाया गया था।

इन दस्तावेजों में दिखाया गया था कि गडकरी के चार बहुत करीबी लोग जिनमें उनका ड्राइवर और अकाउंटेंट भी शामिल हैं, कम से कम 26 कंपनियों के डायरेक्टर हैं और वो भी पिछले चार साल के अंदर।

इसमें और भी कई जा‌नकारियां हैं जो पार्टी के फेसबुक पेज पर पढ़ी जा सकती हैं ‌और इसमें एक चैनल का वीडियो लिंक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया की आवाज में फोन भी हो रहे हैं

After kejriwal bail AAP targets Gadkari on digital media

ये मु‌हिम केवल वेबसाइट तक सी‌मित नहीं है। केजरीवाल के रिहा होने के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया की आवाज में रिकॉर्ड एक कॉल भी लोगों को करना शुरू कर दिया।

इस फोन कॉल में मनीष सिसोदिया की आवाज में संदेश है कि केजरीवाल का हफ्तेभर लंबा संघर्ष सफल रहा। उनका जेल जाना सफल रहा। ‌मीडिया जनता को‌ गुमराह कर रही है और अरविंद के बेल को उनका यू-टर्न बता रही है।

जबकि हाईकोर्ट हमारी बात मान गया और उसने बीजेपी के नेता नितिन गडकरी को एक नोटिस भी भेजा है। केजरीवाल का जेल जाना सफल रहा है और अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसी भी नागरिक को बेल के ‌लिए बेल बॉन्ड नहीं भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed