फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Jamia firing car bearer youth attempt to trample down protesting students arrest

जामिया गोलीकांड के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 12:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
After Jamia firing car bearer youth attempt to trample down protesting students arrest
वो कार जिसमें सवार दो लोगों ने प्रदर्शनकारी जामिया छात्रों पर कार चढ़ाने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय के बाहर रविवार(दो फरवरी) देर रात हुई फायरिंग के बाद गेट नंबर सात बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक कार ने कुचलने की कोशिश की। कार ने वहां मौजूद बैरिकेड तोड़ दिए। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11.30 बजे जामिया के बाहर गोली चली थी और फिर कार द्वारा छात्रों को कुचलने का प्रयास रात करीब 2.30 बजे किया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते डेढ़ महीने से(15 दिसंबर से) जामिया के छात्र विश्वविद्यालय के बाहर सीएए के खिलाफ और जामिया कैंपस के अंदर हुई पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन सोमवार(तीन फरवरी) को भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार रात जब छात्र प्रदर्शन कर रहे थे तब रात करीब 2.30 बजे कार में सवार दो युवक वहां आए और बैरिकेड तोड़कर प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। छात्रों का आरोप है कि ये दोनों नशे में धुत थे। छात्रों ने इन दोनों आरोपियों को पकड़कर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। छात्रों का आरोप है कि नशे में धुत दोनों आरोपियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को अपशब्द भी कहे और ये भी कहा कि देशविरोधी लोग हैं।

जामिया मिल्लिया के बाहर देर रात अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर 5 पर स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग कर दी।

हालांकि गोली किसी को लगी नहीं,  लेकिन इससे मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक प्रदर्शनकारी छात्र कुछ समझ पाते स्कूटी सवार फरार हो गए। इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव कर लिया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की है। छात्रों ने बताया कि स्कूटी चला रहे लोगों ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। स्कूटी का नंबर 1532 बताया जा रहा है।

वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। थाने के बाहर लगातार छात्रों की भीड़ बढ़ती जा रही थी और वे दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed