{"_id":"be99c8fc0951d10717e8197ef1a319a8","slug":"after-investigating-officer-duties","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन का खेल! जांच के बाद नपे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन का खेल! जांच के बाद नपे अफसर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन के खेल में जांच के बाद अफसरों पर गाज गिर ही गई। अवैध खनन के मामले में बदनाम हुई यूपी सरकार ने एनसीआर में खनन विभाग के पूरे स्टाफ को एक साथ बदल डाला है।
विज्ञापन
अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे महकमे में चर्चाओं का दौर है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पूरे स्टाफ को फिलहाल लखनऊ अटैच किया गया है।
बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली और बिजनौर आदि जिलों के स्टाफ पर भी गाज गिर सकती है। शासन से नए खनन अधिकारी पीके सिंह को इलाहाबाद से यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
असल में दुर्गाशक्ति नागपाल पर अवैध खनन रोकने की गाज गिरने के बाद अन्य अफसरों ने भी इससे हाथ खींच लिए थे। गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर में खुलेआम खनन चल रहा था।
विज्ञापन
पट्टा न होने और पर्यावरण विभाग की एनओसी न होने के बावजूद धड़ल्ले से खनन चल रहा था। अमर उजाला लगातार खनन के खेल को सीरीज बनाकर प्रकाशित करता रहा है।
जिला खनन अधिकारी के रूप में गाजियाबाद में तैनात किए गए नवीन कुमार दास को गाजियाबाद के साथ ही गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली और बिजनौर आदि जिलों का प्रभार भी दे दिया था।
ज्यादातर जिलों में अवैध खनन होने के साथ ही ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का भी पालन नहीं हुआ था। इन्हीं आरोपों के बीच शासन ने जिला दस जिलों का काम देख रहे खनन अधिकारी नवीन कुमार दास के साथ ही गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर के समस्त स्टाफ को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
रिपोर्ट में मिले थे खनन के सुबूत
खनन विभाग के अफसरों ने शासन को भेजी जांच में एनसीआर में खनन न होने की रिपोर्ट भेजी थी। इसकेे बाद लखनऊ व दिल्ली के अफसरों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का दौरा किया था, जिसमें खनन होने की पुष्टि हुई थी।