फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After incidents of rape shameful politics was continue.

शर्मनाक घटनाओं के बावजूद दिनभर होती रही रेप पर राजनीति

Sun, 18 Oct 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Oct 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
After incidents of rape shameful politics was continue.

इस शर्मनाक घटना के बाद जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की राजनीति भी शुरू हो गई है। कोई प्रधानमंत्री को कोस रहा है तो कहीं नेता मासूम बच्चियों से रेप को छोटी घटना करार दे रहे हैं। हालांकि इस बीच महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई भी ठोस कदम उठाने की बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


सभी राजनैतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कोई भी घटनाओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आया। हालांकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल जहां पहले ट्वीट कर पीएम से दिल्ली पुलिस उन्हें सौंपने की अपील करते रहे। वहीं वे अस्पताल भी पहुंचे।
विज्ञापन


देश की राजधानी में दो मासूम बच्चियों से रेप की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां भर्ती निहाल विहार की ढाई वर्षीय बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टरों को अच्छे से अच्छा इलाज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे इलाज का दिया आश्वासन

After incidents of rape shameful politics was continue.

सीएम ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद वे जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां आनंद विहार गैंगरेप की शिकार पांच वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है।

दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों से बच्चियों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में कोई कोताही न हो। यदि अच्छे इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रेफर करना पड़े तो बिना सोचे करें।

बच्चियों को हर संभव व अच्छा इलाज मुहैया करवाया जाए। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश दिया  कि वे बच्चियों की पल-पल की स्थिति पर खुद नजर रखें, ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया हो सके। उन्होंने पीड़ित परिजनों को भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed