{"_id":"5759c50d4f1c1b520a9c52f5","slug":"after-gas-leak-explosion-seven-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद धमाका, सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद धमाका, सात झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर के ढाका गांव स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह रसोई गैस रिसाव होने के बाद सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में घर में मौजूद सात लोग झुलस गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद पांच लोगों को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, धमाके के बाद तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार संतलाल (60) पत्नी राजरानी, दो बेटों मुकेश और पंकज, बहू निधि, पोती सोनिया और पोता पुलकित के साथ ढाका गांव के ए ब्लॉक में किराये के घर में रहते हैं। इन दिनों संतलाल की दो नातिन श्वेता और प्रिया भी उनके घर आई हैं। बृहस्पतिवार सुबह निधि नाश्ता बनाने रसोई में गई। उसे गैस की तेज बदबू का अहसास हुआ। उसने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को सिलेंडर में रिसाव होने की जानकारी देकर घर से बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन
लेकिन जब तक लोग घर से बाहर निकल पाते अचानक तेज धमाका हुआ और परिवार के सात लोग झुलस गए। आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। श्वेता और प्रिया को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, राजरानी, पंकज, निधि, सोनिया और पुलकित की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
धमाका होने के बाद मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग तीनों मंजिल में फैल गई। सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
नये घर में जाने से पहले परिवार हादसे का शिकार
संतलाल ढाका गांव में अपना मकान बना रहे हैं। मकान का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है और कुछ दिन बाद ही परिवार उसमें शिफ्ट होना था। नये घर में जाने की खुशी में शामिल होने के लिए संतलाल की दोनों नातिन भी आई हुई थीं, लेकिन नये घर में जाने से पहले ही परिवार हादसे का शिकार हो गया।