{"_id":"6aff6b592aebe0a7c70b1a48","slug":"delhi-50-000-people-visited-the-trade-fair-on-the-first-day-numbers-expected-to-rise-over-the-weekend-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: व्यापार मेले में पहले दिन पहुंचे 50 हजार लोग, वीकेंड पर बढ़ जाएगी संख्या... दोगुनी होगी टिकट की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: व्यापार मेले में पहले दिन पहुंचे 50 हजार लोग, वीकेंड पर बढ़ जाएगी संख्या... दोगुनी होगी टिकट की कीमत
Fri, 20 Nov 2026 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सनी सिंह, नई दिल्ली
सनी सिंह, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:04 AM IST
सार
बच्चों के खिलौनों से लेकर महिलाओं के आभूषणों और पारंपरिक परिधानों तक, मेले में हर उम्र के लोगों की पसंद का सामान नजर आया।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रेड फेयर
- फोटो : instagram
विस्तार
पांच दिन के बाद बृहस्पतिवार से भारत मंडपम में लगा व्यापार मेला सबके लिए खुल गया। पहले ही दिन करीब 50 हजार दर्शक पहुंचे। बच्चों के खिलौनों से लेकर महिलाओं के आभूषणों और पारंपरिक परिधानों तक, मेले में हर उम्र के लोगों की पसंद का सामान नजर आया।
विज्ञापन
वहीं, विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति, खानपान और विदेशी उत्पादों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। वीकेंड पर मेले में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि शनिवार और रविवार को टिकट की कीमत भी दोगुनी रहेगी। सुबह 10 बजे दरवाजे खुलते ही आम लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। किसी ने खरीदारी की तो किसी ने अलग-अलग राज्यों के खानपान और संस्कृति का आनंद लिया।
विज्ञापन
कहीं खरीदारी की धूम, कहीं संस्कृति के रंग : सुबह से ही प्रवेश द्वारों पर लोगों की कतारें लगने लगीं। सुरक्षा जांच के बाद दर्शक अपनी पसंद के पवेलियन की ओर बढ़े। किसी ने राज्यों के मंडप देखने से शुरुआत की तो कोई सीधे खाने-पीने के स्टॉल पर पहुंच गया। हॉल के भीतर हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़ों और सजावटी सामान ने लोगों का ध्यान खींचा। विदेशी पवेलियन में भी अलग-अलग देशों के उत्पाद देखने के लिए दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर होते-होते हॉल में भीड़ बढ़ने लगी। महिलाओं ने कपड़ों, आभूषणों और घरेलू सामान की खरीदारी में रुचि दिखाई तो बच्चे खिलौनों और मनोरंजन के साधनों की ओर आकर्षित हुए। परिवारों के लिए यह मेला खरीदारी के साथ देश की विविध संस्कृति को जानने का भी मौका बना।
वीकेंड पर दोगुनी होगी टिकट की कीमत
अगर आप शनिवार या रविवार को मेले में जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट का बजट थोड़ा ज्यादा रखना होगा। कार्यदिवस में वयस्कों के लिए टिकट 100 रुपये और बच्चों के लिए 50 रुपये है। वहीं, शनिवार और रविवार को वयस्कों को 200 रुपये और बच्चों को 100 रुपये देने होंगे। पांच साल तक के बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
600 स्टार्टअप दिखा रहे भविष्य की झलक
मेले में सिर्फ खरीदारी और खानपान ही नहीं, नई तकनीक भी लोगों को आकर्षित कर रही है। हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में करीब 600 स्टार्टअप अपने उत्पाद और नए विचार पेश कर रहे हैं। कृषि, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, ड्रोन और नई तकनीक से जुड़े नवाचार खासतौर पर युवाओं की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं। वहीं, एक जिला एक उत्पाद मंडप में देश के अलग-अलग जिलों की पहचान बने उत्पाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार मेले की थीम विकास और विरासत रखी गई है।
90 खानपान केंद्रों पर देश-विदेश के जायके
मेले में करीब 90 खानपान केंद्र बने हैं जहां भारतीय और विदेशी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक पकवान, मिठाइयां और स्थानीय व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खानपान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे। इसके लिए सात स्थान तय हैं, जहां कुल 87 प्रस्तुतियां आयोजित होनी हैं।
शाम 5:30 बजे तक ही मिलेगी एंट्री
मेले में आम लोगों के लिए प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू होता है। शाम 5:30 बजे के बाद नए दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि परिसर में मौजूद लोग शाम 7:30 बजे तक मेले में रह सकेंगे।
मेले में जाने से पहले जानें, कहां से एंट्री और कहां खड़ी होगी गाड़ी
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत हो गई है। 27 नवंबर तक आम लोग सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक मेले में जा सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस और आयोजकों ने लोगों की सुविधा के लिए प्रवेश, निकास, पार्किंग और कैब पिकअप के रास्ते तय किए हैं।
आम लोगों के लिए गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है, निकास गेट नंबर 3, 4, 7, 9 और 10 से होगा। निजी वाहनों की पार्किंग के लिए गेट नंबर 6 और 10 से प्रवेश मिलेगा। कैब और ऑटो के लिए भैरों मार्ग पर 25 खंभों के पास पिकअप प्वाइंट बनाया गया है। लोगों को सुप्रीम कोर्ट और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वैध सरकारी पहचान पत्र जरूरी है। बता दें कि पहचान पत्र रखना न भूलें, मेट्रो से पहुंचना
रहेगा आसान।
