{"_id":"599e657b4f1c1b71028b4623","slug":"after-fight-with-woman-doctor-in-safdarjung-hospital-doctors-go-on-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के बाद हड़ताल पर गए रेसिडेंट डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के बाद हड़ताल पर गए रेसिडेंट डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल में इलाज में देरी के चलते एक तीमारदार ने महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार और हाथापाई की। इससे गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने बुधवार शाम से हड़ताल करते हुए चिकित्सा सेवा बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला डॉक्टर ने इस मामले में सफदरजंग पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। वहीं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में ठोस कदम उठाने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
गाइनेकोलॉजी की ओपीडी में सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर रुचि थी
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के मुताबिक, गाइनेकोलॉजी की ओपीडी में सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर रुचि थी। इसी दौरान संगम विहार निवासी रवि नेगी अपनी पत्नी रेनू को इलाज को लेकर आया।
वहां काफी मरीज थे। इसी बीच इलाज में देरी होने से नाराज रवि ने महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करवाई जाए।
वहां काफी मरीज थे। इसी बीच इलाज में देरी होने से नाराज रवि ने महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करवाई जाए।