{"_id":"654445990271f8bcd40870f4","slug":"after-ed-raid-minister-anand-said-raid-is-just-an-excuse-to-harass-people-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : ईडी की रेड के बाद बोले मंत्री राजकुमार आनंद- छापामारी सिर्फ लोगों को परेशान करने का बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : ईडी की रेड के बाद बोले मंत्री राजकुमार आनंद- छापामारी सिर्फ लोगों को परेशान करने का बहाना
Fri, 03 Nov 2023 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 06:28 AM IST
सार
मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि उन्हें (ईडी) तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। उन्हें ऊपर से आदेश मिला है...मुझे लगता है कि इस देश में सच बोलना और गरीबों के लिए राजनीति करना पाप है।
विज्ञापन
मंत्री राजकुमार आनंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड खत्म हो गई है। रेड के बाद मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि छापामारी सिर्फ लोगों को परेशान करने का एक बहाना है। उन्हें (ईडी) तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। उन्हें ऊपर से आदेश मिला है...मुझे लगता है कि इस देश में सच बोलना और गरीबों के लिए राजनीति करना पाप है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कल छापा मारा था। शराब घोटाले के सिलसिले में ईडी ने कल दिल्लीके मुख्यमंत्री को भी पूछताछ के लिए बुलाया था पर वे नहीं गये थे। केजरीवाल ने ईडी के समन के अनुचित बताया था और मध्यप्रदेश में रैली करने चले गये थे। कल सवेरे ही ईडी ने दिल्ली के मंत्री आनंद के घर छापा मारा था।#WATCH | On ED raids at his residence, Delhi Minister Raaj Kumar Anand says, " Raid is just an excuse to annoy people. They (ED) received nothing during the search. They have got orders from the above...I feel that in this country saying truth and doing politics for poor is a… https://t.co/HAtRKGlzp8 pic.twitter.com/hH07C9LAcv
— ANI (@ANI) November 3, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।