फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After defeat in delhi elections exercise to strengthen the organization in BJP

दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा में संगठन मजबूत करने की कवायद

Fri, 21 Feb 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
After defeat in delhi elections exercise to strengthen the organization in BJP
delhi bjp - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा अब संगठन मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से नये अध्यक्ष पद के लिए भी लॉबिंग तेज हो गई है। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे हैं। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल वर्तमान अध्यक्ष मनोज तिवारी को हटाने के मूड में नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


चुनाव परिणाम के बाद मनोज तिवारी ने भी साफ कर दिया था कि न तो उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से पद छोड़ने के लिए कहा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। 
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक इसके कई मायने निकाल रहे हैं। सूत्रों का कहना है दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अलावा केंद्रीय नेतृत्व भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी। ऐसे में सिर्फ प्रदेश नेतृत्व पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा जा सकता। तिवारी के नेतृत्व में भाजपा ने एमसीडी और लोकसभा चुनाव में जीत का परचम फहराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार मनोज तिवारी अपनी टीम में फेरबदल कर दूसरी पारी शुरू कर सकते है। दरअसल तिवारी को अगर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाता है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। 


हालांकि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चल रहे मंथन के बाद ही पार्टी यह तय करेगी कि दिल्ली का कमान किसे सौंपा जाए। एमसीडी चुनाव में अभी दो साल बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed