रेप के बाद मौत और मौत के बाद फिर से रेप, अर्धनग्न मिली थी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार में 23 वर्षीय युवती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इलाके में रहने वाले एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है।
आरोपियों ने नशे में युवती के साथ गैंग रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी की पहचान भाग्य विहार जैन कालोनी निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई है।
उस पर पहले से ही अमन विहार थाने में एक नाबालिग से रेप का मामला दर्ज है और वह दो माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है।
युवती के शरीर के निचले हिस्से का कपड़ा गायब था
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह भाग्य विहार स्थित एक खाली प्लॉट में 23 वर्षीय युवती की लाश मिलने की जानकारी मिली थी।
युवती के शरीर के निचले हिस्से का कपड़ा गायब था। पास ही युवती का टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा था, जिसमें से सिम गायब था। युवती के परिवार वालों ने बताया कि युवती राजौरी गार्डन स्थित एक एनजीओ में काम करती थी।
वह रात आठ बजे घर आ जाती थी। 20 अगस्त की रात में वह घर नहीं पहुंची। अगले दिन पड़ोसी ने सड़क पर युवती के गिरे हुए सर्टिफिकेट देखकर इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। बाद में उसका शव मिला।
खाली प्लॉट में ही किया था युवती से रेप
छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती के घर के पास ही सिद्धार्थ रहता है, जो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने सिद्धार्थ से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना की रात वह नाबालिग के साथ ड्रग्स का सेवन करने के बाद दुकान पर बैठा था। इसी दौरान युवती को जाते हुए देखा।
दोनों ने उसका पीछा किया और अंधेरे में पहुंचने पर उसे पकड़कर खाली प्लॉट में ले गया, जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
युवती की मौत के बाद भी रेप करता रहा आरोपी
जांच में पता चला है कि नाबालिग ने ही सिद्धार्थ को वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया। नाबालिग ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में सिद्धार्थ ने दुष्कर्म के दौरान शोर मचाने की कोशिश करने पर युवती का गला दबा दिया।
युवती की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी उसके साथ रेप करता रहा। बाद में नाबालिग ने युवती का मोबाइल फोन तोड़ दिया और उससे सिम निकालकर अपने फोन में लगा लिया।
साथ ही युवती के बैग से एक हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने जब युवती का फोन कॉल डिटेल निकाला तो पता चला कि वारदात के कुछ देर बाद ही युवती के सिम से नाबालिग ने अपने पिता से बात की थी।
युवती को न्याय दिलाने के प्रदर्शन में शामिल था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने युवती की लाश मिलने पर 21 अगस्त को भाग्य विहार के लोगों ने मुंडका-कराला रोड को जाम कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में आरोपी सिद्धार्थ भी शामिल था और न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी कर रहा था। सिद्धार्थ दसवीं तक पढ़ा हुआ है।
पुलिस ने इस वर्ष जनवरी में उसे एक नाबालिग से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल रोहिणी के एक दुकान में सेल्समैन की नौकरी कर रहा था।