फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Chhath, BJP and MCD launched a cleanliness drive at Yamuna Ghats

Delhi NCR News: छठ के बाद यमुना घाटों पर भाजपा और एमसीडी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। छठ महापर्व के समापन के बाद प्रदेश भाजपा और एमसीडी ने यमुना तट सहित राजधानी के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान शुरू किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और महापौर राजा इकबाल सिंह ने आईटीओ घाट से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एमसीडी को सभी घाटों की सफाई के लिए चार कार्य दिवसों का समय दिया है और सभी सांसद, विधायक और पार्षद अपने स्तर पर श्रमदान कर एमसीडी कर्मियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा वासुदेव घाट, सांसद प्रवेश साहिब सिंह आईटीओ घाट पर अभियान में शामिल हुए। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मिंटो ब्रिज घाट पर श्रमदान किया। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हरकेश नगर घाट और सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग के अजमल खान पार्क घाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने भी उस्मानपुर और सीलमपुर के विभिन्न घाटों पर झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धा से हमने घाटों को सजाया, अब उन्हें उसी भावना से स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को पूजा सामग्री के शीघ्र निस्तारण और यमुना की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि एमसीडी ने छठ पर्व पर 1100 से अधिक घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। विशेष सफाई दलों ने नालों की डीसिल्टिंग, कूड़ा हटाने, फॉगिंग, जल छिड़काव और घाटों की धुलाई का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed