{"_id":"5d802f038ebc3e93ac720520","slug":"after-challan-of-31-thousand-threat-to-fire-bike-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 हजार का चालान कटने पर बाइक में आग लगाने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 हजार का चालान कटने पर बाइक में आग लगाने की धमकी
Tue, 17 Sep 2019 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
31 हजार रुपये का चालान होने पर एक युवक ने बाइक में आग लगाने की धमकी दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को दी। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिराग दिल्ली निवासी युवक अभिषेक को सादिक नगर के पास सिरी फोर्ट रोड पर दो दिन पहले रोका गया था। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और न ही उसके पास वाहन के कोई कागजात थे।
विज्ञापन
युवक का बिना आरसी के दस हजार, इंश्योरेंस नहीं होने का पांच हजार, प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होने का दस हजार, बिना हेलमेट का एक हजार समेत करीब 31 हजार रुपये का चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने युवक की बाइक को भी जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
तभी युवक आपा खो बैठा और बाइक में आग लगाने की धमकी दी। वह बाइक में आग लगाने का प्रयास कर पाता उससे पहले ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने 100 नंबर पर फोन कर स्थानीय डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया।
स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अनुसार अभिषेक ने भी 100 नंबर पर कॉल की थी और कहा था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसका गलत चालान किया हैं।
हालांकि युवक के खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक का कहना था कि जितने का उसका चालान हुआ है उतने की तो उसकी बाइक नहीं है। हौजखास सकल के एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब बाइक आदि का चालान किया जाता है तो लोग बाइक में आग लगाने व छोड़ देने की धमकी देते हैं।