फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after cataract operation 9 people facing eyesight loosing danger

ऑपरेशन के बाद खतरे में नौ लोगों के आंख की रोशनी

Wed, 25 Nov 2015 02:07 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
after cataract operation 9 people facing eyesight loosing danger

मोदीनगर के एक नेत्र चिकित्सालय में डाक्टर की लापरवाही के चलते नौ लोगों की आंखों की रोशनी खतरे में है। मंगलवार को पीड़ितों के परिजनों ने तहसील पर प्रदर्शन कर आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए है। पीड़ितों का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था। हापुड़ निवासी संजय, रॉकी, जयराम सिंह, साबिर अहमद, विनोद कुमार, आरिफ अहमद आदि मंगलवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार को बताया कि हापुड़ के ताराचंद अस्पताल में पांच नवंबर को मोदीनगर के एक नेत्र चिकित्सक ने निशुल्क नेत्र जांच कैंप लगाया गया था। इसमें नौ लोगों को मोतियाबिंद से पीड़ित बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज होने के बजाय कम हुई आंखों की रोशनी

after cataract operation 9 people facing eyesight loosing danger

छह नवंबर को मोतियाबिंद पीड़ित फूलवती, जुम्मा, राजेंद्री, जगवती, फरजाना, अमन खातून, शिक्षा देवी एवं लाला सिंह का मोदीनगर के नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन किया गया। सभी मरीज हापुड़ की विभिन्न कॉलोनियों के रहने वाले हैं।

आपरेशन के लिए प्रत्येक मरीज से 2050 रुपये वसूल लिए गए। आपरेशन के दो दिन बाद सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। मरीजों ने बताया कि उन्हें आंखों से परेशानी होनी शुरू हो गई और अब उनकी रोशनी कम हो गई।

नौ नवंबर को मरीज दोबारा अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से परेशानी बताई। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि चिकित्सक अस्पताल की एंबुलेंस से सभी मरीजों को दिल्ली एम्स ले गए. मगर वहां भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब चिकित्सक भी पल्ला झाड़ रहा है।

एसडीएम ने बताया कि पीड़ित के परिजनों के अनुसार आपरेशन के बाद से उनकी आंख में लाली है, जो जा नहीं रही है और दिखाई देने में समस्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। जांच के दौरान अन्य नेत्र विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed