फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After bjp Aap Missions-50 in capital.

दिल्लीः भाजपा के बाद AAP ने बनाया मिशन-50

Thu, 04 Dec 2014 01:10 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
After bjp Aap Missions-50 in capital.

भाजपा की तर्ज पर आम आदमी पार्टी (आप) भी मिशन-50 पर निकल चुकी है। पार्टी ने दिल्ली चुनाव में पचास सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ही नहीं, देशभर के आप कार्यकर्ता इस मिशन को पूरा करने की कोशिश करेंगे। चुनाव प्रचार में वह भाजपा के हैवीवेट तीन सौ सांसदों को टक्कर देते दिखेंगे। बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में हरियाणा के कार्यकर्ताओं के बीच योगेंद्र यादव ने इसकी तरफ इशारा भी किया।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली चुनाव को आप जिंदगी और मौत की जंग मान रही है। लिहाजा पार्टी अपने तरकश के सारे तीर आजमाएगी। इसमें कार्यकर्ताओं को सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। वहीं, पार्टी प्रचार केनए-नए तरीकों को भी आजमा रही है। कार्यकर्ताओं की दिक्कत दूर करने के लिए देश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। सभी को दिल्ली युनिट प्रशिक्षण देगी। इसमें खास जोर आप सरकार के 49 दिनों की उपलब्धियों पर दिया जाएगा। बाद में कार्यकर्ता इसी के सहारे अपने प्रचार को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव का कहना है, ‘पिछले दो महीनों से देश भर के कार्यकर्ताओं से बातचीत हो रही है। सभी दिल्ली चुनाव में अपनी हिस्सेदारी निभाना चाहते हैं। फिलहाल देश में आप ही भाजपा का विकल्प बनती दिख रही है। दिल्ली का चुनाव हमारे लिए बेहद अहम है। चुनाव नजदीक आने तक देश भर के कार्यकर्र्ता दिल्ली में होंगे। भाजपा के तीन सौ सांसदों के खिलाफ हमारे प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की टीम होगी।’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल के  सामने मैदान में उतारने के लिए दिल्ली भाजपा के  पास कोई चेहरा ही नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिखेगा दिल्ली में दम

After bjp Aap Missions-50 in capital.

हरियाणा के कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल ने सलाह दी कि सबसे पहले वह दिल्ली के अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से बात करके उन्हें लामबंद करें। उनके तैयार होने के बाद उनसे दस दूसरे लोगों को पार्टी के साथ आने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निचले तबके में पार्टी की छवि बेहतर है, जबकि सरकार से इस्तीफा देने के बाद मध्यम वर्ग नाराज था, हालांकि पिछले पंद्रह दिनों में हालात बदले हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि  भाजपा ने वाराणसी में फर्जी वोट बनवाए थे।

सरकार बनीं तो कर्मचारियों को नियमित करेंगे
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का भरोसा दिलाया है। केजरीवाल का दावा है कि उनकी सरकार बनने पर करीब दो लाख कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। वह बुधवार शाम फिक्की सभागार में आयोजित पार्टी की एससी/एसटी विंग के गठन के मौके पर बोल रहे थे। विंग का अध्यक्ष पूर्व विधायक मनोज कुमार को बनाया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी जो वायदे करती है, उसकी सरकार उसे पूरा करती है। 49 दिन की सरकार में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के वर्षों से ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया गया। वहीं, दूसरे कर्मचारियों के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। उसकी रिपोर्ट आ गई है। सरकार बनने पर करीब दो लाख कर्मचारी नियमित होंगे।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में शीला दीक्षित की सरकार ने सिर्फ वायदे किए। इसे पूरा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, मौजूदा एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। लेकिन पांच मिनट तक प्रधानमंत्री के झाड़ू लगाने या अंबानी और आमिर खान के सफाई  करने से देश साफ-सुथरा नहीं होगा। इसके लिए सफाई कर्मियों की समस्याएं हल करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed