फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after Bangalore blast Hi-Alert declared in Delhi.

बंगलूरू ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट

Tue, 30 Dec 2014 01:37 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
after Bangalore blast Hi-Alert declared in Delhi.

बंगलूरू ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है।

विज्ञापन


आतंकी घटनाओं को लेकर किए गए बंदोबस्त को और चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने राजधानी के लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा है और संदिग्ध गतिविधि देखने पर पुलिस से शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं वह अपने मुखबिरों को सक्रिय करें। मुखबिरों के जरिये उन लोगों की जानकारी इकट्ठा करें जो राजधानी में गड़बड़ी फैलाने के फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों पर विशेष निगरानी रखें और संदिग्ध दिखने वाले लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करें।

भीड़भाड़ वाले इलाकों पर है नजर

after Bangalore blast Hi-Alert declared in Delhi.

जिला पुलिस उपायुक्तों व पीसीआर को निर्देश दिया गया है कि वह इलाके में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। महत्वपूर्ण इमारतों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सिनेमा घरों, मॉल पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

इन जगहों पर कम से कम छह पुलिसकर्मियों की तैनाती का आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

पुलिस आयुक्त ने कहा है कि राजधानी वासी अपने आसपास होने वाले संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और ऐसी किसी भी गतिविधियों को देखकर दिल्ली पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1090 पर पुलिस को इसकी जानकारी मुहैया करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed