फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After an argument, the teenager killed a man using the glass of a picture tube

Murder : कहासुनी के बाद किशोर ने पिक्चर ट्यूब के कांच से की नाबालिग की हत्या, इससे पहले हुआ था विवाद

Mon, 07 Jul 2025 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 03:12 AM IST
सार

पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
After an argument, the teenager killed a man using the glass of a picture tube
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मामूली कहासुनी के बाद किशोर ने पिक्चर ट्यूब के कांच से वारकर नाबालिग की हत्या कर दी। उसकी शिनाख्त इमरान (15) के रूप में हुई है। आरोपी लगातार वार करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजन इमरान को लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मंडावली के सब्जीमंडी स्थित साकेत ब्लॉक निवासी इमरान के परिवार में पिता आसिफ, मां इशरत, तीन बहनें और दो भाई हैं। परिवार का कबाड़ का काम है। आरोपी उसी क्षेत्र में रहता है। शनिवार रात किसी बात पर आरोपी व इमरान के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोपी ने पिक्चर ट्यूब का कांच उठाकर इमरान के पेट पर वार किए। इसके बाद उसने हाथ पर हमला कर दिया। इमरान की बहन शबाना का आरोप है कि वारदात के समय लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। 


किसी ने उसके भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उपायुक्त ने बताया कि 12:06 बजे उनकी टीम को खबर मिली थी। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने देर रात को ही आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed