{"_id":"58e510b84f1c1b3c5e5b4c17","slug":"african-and-indian-students-played-football-match-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी छात्रों पर हमले के बाद हुआ फुटबॉल मैच, अफ्रीकी राजनयिक भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफ्रीकी छात्रों पर हमले के बाद हुआ फुटबॉल मैच, अफ्रीकी राजनयिक भी पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:25 PM IST
सार
मैच खेलकर दूरियां मिटाने की पहल
- शारदा विवि में स्थानीय और विदेशी छात्रों के बीच मैत्री फुटबॉल मैच
- अफ्रीकी देशों के राजनयिक, विधायक, डीएम, विवि के निदेशक भी पहुंचे
संदीप वर्मा
विज्ञापन
भारतियों और अफ्रीकियों में हुआ फ्रेंडली मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में हाल ही में हुए अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले के बाद से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को भारतीय और विदेशी छात्रों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।
विज्ञापन
शारदा विश्वविद्यालय में खेले गए मैत्री मैच में चांसलर इलेवन और एंबेसी इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इस मौके पर कई अफ्रीकी देशों के राजनयिक, विधायक, डीएम के अलावा शारदा विवि के निदेशक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों टीमों में भारतीय छात्रों के अलावा केन्या, सोमालिया, सूडान, गुयाना, नाइजीरिया, सऊदी अरब, नेपाल और अफगानिस्तान के छात्रों को शामिल किया गया था।
मैच में एंबेसी इलेवन ने 3-1 से चांसलर इलेवन को हरा दिया। एंबेसी इलेवन की ओर से कप्तान नबील, अबू बकर, एरन ने गोल किए। वहीं, चांसलर इलेवन की ओर से एकमात्र गोल हानन ने किया।
विज्ञापन
मैच के दौरान जहां देसी और विदेशी छात्र साथ खेलकर भाईचारे का पैगाम दे रहे थे। वहीं, मैदान के बाहर अफ्रीकी देशों की एंबेसी और विदेशी यूनिवर्सिटी से आए अधिकारियों और भारतीय अधिकारियों भी एक दूसरे से बातचीत करने नजर आए।
मैच के दौरान सूडान एंबेसी से ओसमान मोहम्मद और सोमालिया एंबेसी से अमल मोहम्म्द सईद समेत कई देशों के विश्वविद्यालयों से आए अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विधायक धीरेंद्र सिंह और डीएम एनपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिश्तों को सुधारने के लिए अच्छी पहल
हमलों से डर बैठ गया था
ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमलों से दिल में डर बैठ गया था। हालांकि, भारत सरकार की ओर से समय पर कार्रवाई की गई, जिससे हम संतुष्ट हैं। - अमल मोहम्मद सईद, सोमालिया एंबेसी
रिश्तों को सुधारने के लिए अच्छी पहल
पिछले दिनों घटी घटना काफी दुखद थी। अब रिश्तों को सुधारने के लिए खेलों को जरिया बनाया गया है। यह बेहतर पहल है।
- पापा असाने एमबैंग्यू, सेनेगल एंबेसी
अमानवीय घटना की निंदा
विदेशी नागरिकों पर हमलों की घटना अमानवीय थी। इसकी पूर्ण रूप से निंदा कर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हम सौहार्द कायम कर एक बार फिर प्रेम और भाईचारे की मिसाल कायम कर सकते हैं। - डॉ. एनपी सिंह, जिलाधिकारी
भारतीय संस्कृति में मेहमानों को भगवान का दर्जा
हमारे देश की संस्कृति में मेहमान को भगवान का दर्जा दिया गया है। हमें मेहमानों का सम्मान करना चाहिए। इस तरह की घटनाओं से देश की छवि को धक्का लगता है। आशा है जल्द सब ठीक हो जाएगा। - धीरेंद्र सिंह, विधायक
एक-दूसरे को जानने से निकलेगा हल
भारतीय और विदेशी छात्रों के बीच इस तरह की बड़ी पहल की जरूरत थी। इस तरह से स्थानीय लोग विदेशी छात्रों से घुलेंगे-मिलेंगे और दोनों के बीच का गतिरोध दूर होगा। - पीके गुप्ता, चांसलर शारदा विश्वविद्यालय
शिक्षा और खेल से मिटेंगी दूरियां
शिक्षा और खेलों के जरिये से भारतीयों और विदेशी नागरिकों के बीच की दूरियां कम होंगी। पिछली घटनाओं को भुलाकर हमें ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जिससे मुहब्बत का पैगाम पूरी दुनिया में जाए। - नबील (छात्र), भारत
एक-दूसरे के बारे में जानें स्थानीय और विदेशी नागरिक
उस वाकये से पहले तो हमें यहां रहने में खतरा महसूस हो रहा था। अब धीरे-धीरे कड़वाहट दूर हो रही है। एक दूसरे के बारे में जानने से समस्या को दूर किया जा सकता है।- डेनियल (छात्र), युगांडा
राय बदलने की जरूरत
हमें लगता है कि अफ्रीकी नागरिकों के बारे में भारतीय लोगों के बीच कुछ भ्रांतियां हैं। जिसके कारण यह घटनाएं घटी हैं। एक दूसरे के बारे में जानने से हमारे बारे में स्थानीय लोगों की राय बदल जाएगी।- टेंडाई, जिंबाब्वे