फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afghan national young man murder in Delhi

अफगान के नागरिक की चाकू से गोदकर हत्या, कैंसर से पीड़ित पिता का इलाज कराने आया था भारत

Mon, 07 Jan 2019 09:51 AM IST
अजय सिंह पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Afghan national young man murder in Delhi
दिल्ली के इसी घर में हुई थी अफगान शख्स की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पिता का इलाज कराने भारत आए अफगानिस्तान के व्यक्ति की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। उस पर करीब एक दर्जन वार किए गए। मृतक के पिता कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज कराने भारत आए हुए हैं। 
विज्ञापन


उनका रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अफगानिस्तान के दूतावास को घटना की जानकारी दे दी है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अफगानिस्तान निवासी इशाक(38) के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। उसके पिता आखिरी स्टेज पर हैं। इशाक 29 दिसंबर को भारत आया था और माता-पिता के साथ ई-13 भोगल में किराए के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इशाक पिता को इलाज के लिए राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट लेकर जाता था। लेकिन शनिवार को वह अस्पताल नहीं गया था। माता-पिता अकेले अस्पताल चले गए, और वह घर पर रह गया। 

शनिवार शाम करीब सात बजे माता-पिता लौटे तो इशाक घर के मुख्य दरवाजे के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उन्होेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इशाक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती जांच में लग रहा है कि इशाक की गर्दन और छाती, कमर व चेहरे पर चाकू से करीब एक दर्जन वार किए गए हैं। पूरे घर में खून ही खून बिखरा हुआ था। पुलिस फिलहाल लूटपाट की बात से इंकार कर रही है। 

घर में करीब 40 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान सही सलामत मिला है। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से चाकू व हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला है।  

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

निजामुद्दीन इलाके में विदेशी व्यक्ति की हत्या की सूचना जैसे ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। हालांकि, रविवार देर शाम तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की किसी से रंजिश नहीं हो सकती। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह पहले भी भारत आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed