{"_id":"69ece8be6927ca15c90a81e1","slug":"advanced-eye-care-center-started-in-swami-dayanand-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133792-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में एडवांस आई केयर सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में एडवांस आई केयर सेंटर शुरू
विज्ञापन
- लेजर व ओसीटी मशीन से होगी जांच-इलाज, महापौर बोले—सस्ती व बेहतर सुविधा मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्वामी दयानंद अस्पताल में आधुनिक आई केयर सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। इसका उद्घाटन महापौर राजा इकबाल सिंह ने किया। नए सेंटर में एनडी याग लेजर, ग्रीन लेजर और ओसीटी मशीन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी मदद से ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी आंखों की गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज किया जा सकेगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। उद्घाटन के दौरान महापौर ने अस्पताल के आईसीयू और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गर्मी को देखते हुए उन्होंने अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर बनाने और मरीजों के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।