{"_id":"68c9686246c4bacfb90b1e0b","slug":"adopt-an-eco-friendly-lifestyle-manjinder-singh-sirsa-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-105105-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं : मनजिंदर सिंह सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं : मनजिंदर सिंह सिरसा
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने सस्टेनेबल जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर आयोजित कार्यशाला और प्रदर्शनी में सस्टेनेबल जीवनशैली और ओजोन परत की रक्षा पर चर्चा हुई। इस दौरान पर्यावरण मंत्री ने लोगों से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की।
सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा रही है। ओजोन परत की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्व ओजोन दिवस पर हमें वैज्ञानिक समझ से आगे बढ़कर ठोस वैश्विक कदम उठाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने हमेशा ओजोन नष्ट करने वाले पदार्थों को समाप्त करने में नेतृत्व दिखाया है और अब राजधानी जलवायु संरक्षण व वायु गुणवत्ता सुधार में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।इस अवसर पर फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन थीम के अनुरूप मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर भी चर्चा हुई। सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ईको–क्लबों, जन अभियानों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।