फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admissions for foreign students open at DTU; apply by the 17th.

Delhi NCR News: डीटीयू में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 17 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में विदेशी छात्रों के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई तक https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/international/sourceCode पर जाकर आवेदन कर सकते हैं? विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय ने विदेशी पासपोर्ट धारकों के लिए मोड-3 (एम-3) के तहत दाखिले आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण शुल्क 50 अमेरिकी डॉलर है। योग्य उम्मीदवारों की सूची 20 और 21 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि 24 जुलाई को अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।


चयनित उम्मीदवारों को 27 जुलाई तक दाखिला प्रस्ताव स्वीकार करना होगा। इसके बाद प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों के लिए अंतिम चयन सूची 28 जुलाई को जारी होगी। दाखिले के लिए चयनित छात्रों को तीन अगस्त को विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। मोड-3 के तहत आवेदन केवल विदेशी पासपोर्ट धारकों के लिए हैं। अगर कोई उम्मीदवार शुल्क भारतीय मुद्रा में जमा करता है तो उसे उसी दिन का बैंक द्वारा प्रमाणित डॉलर-रुपया विनिमय दर प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed