फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission race begins for law courses in DU, apply by May 18

Delhi NCR News: डीयू में लॉ कोर्स में एडमिशन रेस शुरू, 18 मई तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
- क्लैट स्कोर से मिलेगा दाखिला, बीए-एलएलबी व बीबीए-एलएलबी में 60-60 सीटें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड लॉ प्रोग्राम, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्सों में प्रवेश क्लैट-2026 के स्कोर के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मई तक ऑनलाइन पोर्टल https://law.uod.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस बार भी पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है और अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले इंफॉर्मेशन बुलेटिन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों कोर्स में 60-60 सीटों पर दाखिले होंगे।

फीस में हो सकती है बढ़ोतरी-
डीयू ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के दौरान भरी गई जानकारी, जैसे नाम, श्रेणी, ईमेल, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण, एक बार जमा कराने के बाद उसमें बदली नहीं जा सकेगी। साथ ही क्लैट रैंक और स्कोर सही भरना अनिवार्य है, अन्यथा सीट आवंटन रद्द किया जा सकता है। फीस में इस बार बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले सत्र में फीस 2.08 लाख रुपये थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद संशोधित किया जाएगा। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 50 से 90 प्रतिशत तक शुल्क में छूट मिलेगी और सभी चयनित छात्रों को लैपटॉप या 50 हजार रुपये तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। वहीं, सीयूईटी पीजी के जरिए स्नातकोत्तर के 82 प्रोग्राम में 13,500 से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed