फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission portal will open in Delhi University by second week of August

Delhi University: डीयू में अगस्त के दूसरे सप्ताह तक खुलेगा दाखिला पोर्टल, गाइडलाइंस भी जल्द ही होंगी जारी

Tue, 26 Jul 2022 06:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Jul 2022 06:27 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला पोर्टल को अगस्त के दूसरे सप्ताह तक खोलने की तैयारी की जा रही है। डीन दाखिला समिति प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि 10 अगस्त के आसपास दाखिला पोर्टल खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Admission portal will open in Delhi University by second week of August
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं का रिजल्ट जारी होते ही डीयू में भी स्नातक कोर्सेज में दाखिले को लेकर हलचल तेज हो गई है। डीयू का दाखिला पोर्टल तैयार है, अब वह इसे अगस्त के दूसरे सप्ताह तक खोलने की तैयारी कर रहा है। दाखिला पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण करना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जल्द ही दाखिला गाइडलाइंस भी जारी कर दी जाएंगी। जिससे कि छात्रों को दाखिले के नियमों का पता चल सके। डीयू अब तक सीबीएसई के रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। डीयू का दाखिला पोर्टल लगभग तैयार है। अब जल्द ही पोर्टल को भी शुरू कर दिया जाएगा। जिससे कि छात्र अपना पंजीकरण करा सकें। अभी उन्हें इस बात की जानकारी देनी होगी जिन विषयों में वह दाखिला लेना चाहते हैं। डीन दाखिला समिति प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि 10 अगस्त के आसपास दाखिला पोर्टल खोलने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों को इसके संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस बार डीयू समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले होने हैं। ऐसे में सीयूईटी स्कोर आने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जैसे ही सीयूईटी का स्कोर आएगा वैसे ही पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा। स्नातक में दाखिले सीयूईटी के स्कोर से ही होने हैं। लेकिन यदि छात्रों के सीयूईटी स्कोर बराबर रहता है तो टाईब्रेकर का इस्तेमाल कर बारहवीं के अंकों को देखा जाएगा। बारहवीं में जिस छात्र के भी अंक ज्यादा होंगे उसे दाखिला मिल जाएगा। वहीं तब भी स्कोर बराबर रहेगा तो छात्र की उम्र के आधार पर दाखिले को लेकर फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed