फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administration strict on violation of Section 144 in the board exam.

बोर्ड परीक्षा में धारा 144 के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त

Thu, 01 Oct 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 01 Oct 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on violation of Section 144 in the board exam.

मेवात में हो रही बोर्ड की परीक्षाओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूप इख्तियार कर लिया है। इस बीच जिला उपायुक्त एवं जिले के एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारियों तथा प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आस-पास बाहरी व्यक्ति के दिखने पर उनके खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन


साथ ही परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित बनाने का पूरा प्रयास किया जाए। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेवात पुलिस कप्तान के आदेश पर फिरोजपुर झिरका के पांचों परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपायुक्त एवं एसपी के निर्देश अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने पर उनके विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश उन्हें मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल पर हो चुकी है फजीहत

Administration strict on violation of Section 144 in the board exam.

इस बीच कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के आस-पास भी नजर आया तो पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए शहर के प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मेवात में पहले दिन हुई बोर्ड की परीक्षा में जमकर नकल हुई थी जिसपर जिला प्रशासन की खूब फजीहत हो रही थी।

इस बीच जिला प्रशासन ने परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर कड़ा रूख इख्तियार करते हुए जिले के सभी परीक्षा केन्द्र के अधीक्षकों तथा संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारियों को आदेश कर धारा 144 का उल्लंघन करने तथा नकल करवाने के आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से ही परीक्षा केन्द्रों भारी पुलिस बल के साथ बुधवार से ही सख्ती देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed