फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administration cracks down on overloaded vehicles; SDM sets up a checkpoint with the police late at night.

Delhi NCR News: ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, देर रात एसडीएम ने पुलिस के साथ लगाया नाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले में ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार देर रात फिरोजपुर झिरका में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर फिरोजपुर झिरका सदर थाना के सामने नाका लगाकर वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान डंपरों सहित अन्य भारी वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग की जांच की गई। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिन्हें रोकना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ओवरलोड चलने वाले तथा बिना नंबर प्लेट के डंपरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लेकर सड़क पर न निकलें। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी जिले में इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed