{"_id":"57dbe3834f1c1bf504d484a2","slug":"adequate-power-supply-to-the-villages-at-night-the-villagers-demanded-from-deputy-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि को गांवों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की ग्रामीणों ने उपायुक्त से की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि को गांवों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की ग्रामीणों ने उपायुक्त से की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय गावों में बिजली न आने के कारण लोगों को मच्छर काठ रहे हैं इस वजह से क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
शहरों के साथ-साथ गावों में भी मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है। बघौला गांव के इब्राहिम खान, जहीरखान, उस्मान ने बताया कि उनके गांव में जबरदस्त मच्छर हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी पूरी रात बिजली नहीं देते जिसकी वजह से रातभर मच्छर गांव में बड़ों, बुर्जुगों व बच्चों को काटते और अगले ही दिन उनको बड़ी ही तेजी के साथ बुखार हो जाता है।
विज्ञापन
बुखार भी ऐसा कि जिसमें शरीर का प्रत्येक जोड़ कई दिनों तक दर्द करता है कमजोरी इतनी आती है कि कई दिनों तक चारपाई से खड़ा नहीं हुआ जाता है।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि इस मौसम में विशेषकर गावों में रात्रि को बिजली की आपूर्ति सही प्रकार से करवाएं ताकि वे मच्छरों के काठने व बुखार के प्रकोप से बच सके।