{"_id":"ed16f435259a59e13f955af8a984db9e","slug":"additional-mortgages-made-to-deny-compensation-nagrayukt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे से इंकार पर अपर नगरायुक्त को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे से इंकार पर अपर नगरायुक्त को बनाया बंधक
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा माली के इलाज का खर्च नहीं देने और उसकी मौत पर मुआवजे से इंकार करने पर परिजनों ने अपर नगर आयुक्त को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
माली की मौत पर अपर नगर आयुक्त इंदिरापुरम स्थित शांति गोपाल अस्पताल शोक जताने पहुंचे थे। पुलिस के समझाने पर नगर निगम यूनियन पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और परिजनों के बीच वार्ता हुई और मामला सुलझ सका।
नगर निगम के उद्यान विभाग में माली के पद पर काम कर रहे करन सिंह गत 30 जून को नेहरू नगर स्थित पार्क में काम करने के दौरान पेड़ से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
उन्हें गणेश अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन हालत बिगड़ने पर शांति गोपाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार को करन सिंह की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिंहा ने अस्पताल का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। मौत पर जब अपर नगर आयुक्त शोक जताने अस्पताल पहुंचे तो परिजनों ने इलाज के खर्च के साथ ही मुआवजे की मांग रखी। जिस पर उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया। मौके पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। नगर निगम कर्मचारी संघ, अपर नगर आयुक्त और परिजनों के बीच अस्पताल में ही बैठक हुई।
इसके बाद ही परिजनों ने उन्हें जाने दिया। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि नगर आयुक्त और मेयर से बात कर परिजनों की मांगों को मान लिया गया है, नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।