{"_id":"5e376a1d8ebc3e4ad818a325","slug":"actress-sweety-chhabra-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा भाजपा में शामिल
Mon, 03 Feb 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
स्वीटी भाजपा में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तरुण चुघ ने भाजपा का पटका पहनाकर छाबड़ा को पार्टी में शामिल किया। चुघ ने कहा कि छाबड़ा पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी।
चुघ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शाहीन बाग जैसी सोच के साथ केजरीवाल खड़े हैं। दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल को दिल्ली के लोगों ने काम करने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन पांच साल में कोई काम नहीं कर सके।
भाजपा के राजनीतिक सितारे की एक झलक पाने को घंटों खड़े रहे लोग
बदरपुर में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भारी भीड़ जुटी, जिसे देखकर योगी और भाजपा प्रत्याशी रामबीर सिंह विधूड़ी गदगद नजर आए। बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को लालायित दिखाई दिए।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ की गिनती जोशीला भाषण देने वाले नेताओं में की जाती है। उनकी इसी पहचान को देश की बड़ी आबादी पसंद भी करती है। बदरपुर की रैली में जुटी भारी भीड़ ने इसे साबित कर दिया।
यहां लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे योगी के स्वागत में भीड़ ने कोई कमी नहीं की। जैसे ही उनके आने की घोषणा हुई तो लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। आते ही उन्होंने कहा कि वह शाहीन बाग की वजह से देर से पहुंचे।
अहसास हुआ कि दिल्ली से नोएडा और फरीदाबाद में काम करने के लिए जाने वाले हजारों कामगारों को रोजाना कितनी परेशानी हो रही है। इसके बाद रैली स्थल पर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। योगी के भाषण के दौरान यहां कुछ ऐसा नजारा था कि योगी सीएए पर बोल रहे थे तो भीड़ देश के गद्दारों को, के नारे लगा रही थी।
जब वह 370 पर बोल रहे थे तो लोग वंदे मातरम बोल रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों के स्वागत का वाकया सुनाया तो यहां हर-हर महादेव के नारे गूंजने लगे। रैली में बदरपुर और ओखला विधानसभा से करीब 15 हजार से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे। इन दोनों ही विधानसभाओं में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश मूल की आबादी निवास करती है।