{"_id":"59c12d734f1c1bb1688b59b8","slug":"action-will-be-taken-if-seen-liquor-shop-near-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास शराब की दुकान आवंटित करने पर होगी कार्रवाई - मनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास शराब की दुकान आवंटित करने पर होगी कार्रवाई - मनीष सिसोदिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia
स्कूल के नजदीक शराब की दुकानें चलने की खबरों के बीच दिल्ली सरकार ने एक बार सख्त निर्देश दिया है कि अगर किसी भी स्कूल के नजदीक शराब की दुकान मिलती है, तो इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन
उमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में मंगलवार शाम एक के बाद एक तीन ट्वीट किये। सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रिंसपल को पहले ही निर्देश दिया गया है कि अगर स्कूल के 100 मीटर के दायरे में कोई शराब की दुकान है तो वह उन्हें तत्काल इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
इन्हें तत्काल बंद कराने के साथ उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन करके दुकानों को लाइसेंस दिया है।
विज्ञापन