फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action will be intensified from today on the coaching centers that break the rules

Delhi: नियम तोड़ने वाले कोचिंग सेंटरों पर आज से कार्रवाई होगी तेज, एमसीडी ने टीमें की गठित

Mon, 07 Aug 2023 08:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

मुखर्जी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर संज्ञान लेने के दौरान हाई कोर्ट ने सेंटरों द्वारा बरती जा रही अनियमितताएं एवं आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। एमसीडी ने कई कोचिंग सेंटरों को कई दिन पहले सभी अनियमितताएं दूर करने के संबंध में नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
Action will be intensified from today on the coaching centers that break the rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी नियमों का उल्लंघन करके चल रहे कोचिंग सेंटरों पर सोमवार से कार्रवाई तेज करेगी। इस संबंध में एमसीडी ने सभी संबंधित जोनों में टीमें गठित कर दी है। एमसीडी ने इन कोचिंग सेंटरों को कई दिन पहले सभी अनियमितताएं दूर करने के संबंध में नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन


अब नोटिस की समय सीमा खत्म हो चुकी है। लिहाजा एमसीडी ने अब अनियमितताएं दूर नहीं करने और फायर फाइटिंग के इंतजाम न करने वाले कोचिंग सेंटरों की सीलिंग शुरू कर दी है। मुखर्जी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर संज्ञान लेने के दौरान हाई कोर्ट ने सेंटरों द्वारा बरती जा रही अनियमितताएं एवं आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


यही नहीं नियमों के अनुरूप न चलने पर संबंधित सेंटरों को सील करने को कहा था। इसके बाद एमसीडी ने काोचिंग सेंटरों को नोटिस देने का अभियान तेज करने के साथ-साथ सीलिंग कार्रवाई आंरभ की थी। एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से सीलिंग कार्रवाई करने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार से कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई सभी संबंधित जोनों में शुरू हो जाएगी। इन जोनों में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर चल रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी ने करीब 700 कोचिंग सेंटरों को नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किए थे। इनमें से करीब 100 कोचिंग संचालकों ने या तो नियमों का अनुपालन कर लिया या फिर बिल्डिंग खाली कर दी। गत सप्ताह कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ करने वाले एमसीडी ने करीब 20 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed