{"_id":"58c82c7f4f1c1b741132ad04","slug":"action-taken-by-the-corporation-on-the-land-of-gwal-pahadi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्वाल पहाड़ी की जमीन पर निगम ने शुरू की कब्जा लेने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वाल पहाड़ी की जमीन पर निगम ने शुरू की कब्जा लेने की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
gwal pahadi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वाल पहाड़ी घपले का मामला विधानसभा में उठने के बाद नगर निगम ने अब अपनी जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह नगर निगम के संयुक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वहां पर करीब 142 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा ले लिया गया। स्थानीय भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल व विपक्षी दलों द्वारा ग्वाल पहाड़ी भूमि घपले मामले को विधानसभा में उठाए जाने के बाद सरकार ने इस पर कार्रवाई का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह देखते ही देखते ग्वाल पहाड़ी का पूरा हिस्सा छावनी में तब्दील हो गया। यह मामला कुल 464 एकड़ जमीन का है, जिसमें कुछ साइटों पर स्थगन आदेश भी हैं। कार्रवाई के दौरान 10 जेसीबी मशीनें, तीन फायर कैनन, दो एंबुलेस, चार ड्रिल मशीन व 100 से अधिक नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। करीब 300 पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान दस्ते ने वहां पर बने 165 फार्म हाउस मालिकों से कागजात मांगना शुरू किया। इनमें से 126 फार्म हाउस संचालकों की ओर से कोर्ट द्वारा स्थगन आदेश दिखाए गए। दस्ते ने 34 फार्म हाउस संचालकों को चेतावनी देते हुए उनके फार्म हाउस के सामने अपना चेतावनी बोर्ड लगा दिया।
मंगलवार को चली कार्रवाई के दौरान 34 फार्म हाउसों सहित 142 एकड़ भूमि पर निगम ने कब्जा ले लिया। इस दौरान 39 साइटों पर कब्जा होना था लेकिन पांच साइटों के मालिकों ने स्टे ऑर्डर दिखा दिया।