फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action taken against 650 people for street crimes and disturbing peace

Delhi NCR News: सड़क पर अपराध करने से लेकर शांति भंग करने में 650 पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम जिला पुलिस ने जुलाई में चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने सड़क पर अपराध करने और शांति भंग करने वाले 650 लोगों पर कार्रवाई की है। जुलाई में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इनपर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 24 लुटेरे, 28 झपटमार, 21 सेंधमार और 75 चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं शांति भंग करने के आरोप में 450 से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पश्चिम जिला पुलिस ने जुलाई में अपराध और उपद्रव पर लगाम लगाने के लिए अभियान शुरू किया। सड़क पर होने वाले अपराध, संगठित अपराध से निपटने और शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई की। पुलिस ने जुलाई में सड़क पर अपराध करने वाले 24 लुटेरों को गिरफ्तार कर 14 मामलों को सुलझाया। पुलिस ने 20 झपटमारी के मामले में शामिल 28 झपटमारों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने सेंधमारी के 49 मामलों में शामिल 21 सेंधमारों को गिरफ्तार किया। इसी तरह 75 चोरों को गिरफ्तार कर 103 मामलों को सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने सेंधमारों और चोरों के कब्जे से लाखों के सामान बरामद किए। साथ ही 111 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 106 मामलों का निपटाने का दावा किया। इनके कब्जे से चोरी की गई 51 स्कूटी और 42 बाइक बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 29 मामले दर्ज किए। जुआ अधिनियम के तहत पुलिस ने दस मामले दर्ज करते हुए 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त 6 तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed