फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acp warning somnath bharti

मिस्टर मिनिस्टर, डोंट क्रॉस योर लिमिट

Fri, 17 Jan 2014 02:40 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jan 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
acp warning somnath bharti

डोंट क्रॉस योर लिमिट मिस्टर मिनिस्टर, अंडरस्टैंड। यह कहते हुए दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त (एसीपी) बीएस जाखड़ ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हड़का दिया।

विज्ञापन


कानून मंत्री एसीपी समेत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कानून पढ़ाते रहे। खाकी और खादी में यह तीखी नोकझोंक बुधवार रात मालवीय नगर इलाके में हुई।

पुलिस और कानून मंत्री के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा करीब चार घंटे तक चला। कानून मंत्री ने पुलिस पर जिस्मफरोशी करवाने वाले और ड्रग्स रैकेट चलाने वाले लोगों के साथ मिलीभगत लगाया। इस बीच वहां फंसे किन्नरों ने आप कार्यकर्ताओं और मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


तीखी नोकझोंक का यह ड्रामा मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन गांव में रात करीब 12 बजे शुरू हुआ। कानून मंत्री भारती मीडिया के साथ खिड़की गांव पहुंचे थे।

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि नाइजीरियाई युवतियां जिस्मफरोशी के साथ ड्रग्स का धंधा करती हैं। इलाके के लोगों ने इस बात की शिकायत कई बार की थी। यहां एक बिल्डिंग है, जिसमें काफी तादाद में नाइजीरियाई रहते हैं। इस बिल्डिंग में एक शख्स को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया था। सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। उसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट जीओ एसीपी बीएस जाखड़ मौके पर पहुंचे। कानून मंत्री ने एसीपी और मालवीय नगर थानाध्यक्ष विजय पाल समेत अन्य पुलिस अफसरों को बिल्डिंग में छापा मारने को कहा। साथ ही लग्जरी कारों में बैठे लड़कों के साथ विदेशी लड़कियों से पूछताछ करने का निर्देश दिया, मगर पुलिस ने दबिश देने से मना कर दिया।

फायदा उठाकर खिसकते रहे लोग
जब खाकी और खादी के बीच नोंकझोंक हो रही थी उस समय बिल्डिंग में जमा लोग लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर मौके से जाते हुए दिखाई दिए। आप के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिल्डिंग के बाहर काफी लग्जरी गाड़ियां पार्क थीं। बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार नाइजीरियाई युवतियों को थाने ले जाया गया था।

पुलिसकर्मियों ने लगाए आरोप
दक्षिण जिले के पुलिस अफसर ने आरोप लगाया है कि कानून मंत्री और आप कार्यकर्ताओं ने बीती रात कानून को अपने हाथ में ले लिया। मंत्री और कार्यकर्ता खुद ही घरों में घुसकर रेड डाल रहे थे। हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को घर बंद करने को भी कहा था। पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि कानून मंत्री महिलाओं को रात में थाने ले जाने की बात कर रहे थे, जबकि कानून के मुताबिक रात में महिला को बिना शिकायत के थाने नहीं ले जाया जा सकता।


किन्नरों ने की आप कार्यकर्ताओं की पिटाई
ड्रामे के दौरान एक मारुति वैन कार मौके पर पहुंची। उसमें कुछ किन्नर बैठे हुए थे। आप कार्यकर्ताओं ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि ये भी जिस्मफरोशी करवाते हैं। इस पर किन्नर भड़क गए और साथियों को मौके पर बुला लिया। किन्नर आप कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और कुछ की पिटाई कर दी। यह ड्रामा भी करीब आधे घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed