फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid Factory chemical tank exploded, one injured.

एसिड फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, एक घायल

Thu, 08 Jan 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Acid Factory chemical tank exploded, one injured.
राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र की एक एसिड फैक्ट्री में बृहस्पतिवार दोपहर केमिकल टैंक फटने से एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। धमाके से वहां हड़कंप मच गया और फैक्ट्री में काम कर रहे करीब दर्जनभर कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल को रेफर किया गया है। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि लंबे अर्से से मेंटीनेंस नहीं होने के कारण टैंक फटा है।
विज्ञापन


यह भी पता चला कि फैक्ट्री मालिक से एसिड रखने का लाइसेंस और फायर एनओसी नहीं है। लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग फैक्ट्री को सील करेगा।

राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाट संख्या 15/25 में ज्ञान सिंह एसिड फैक्ट्री चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ ओपन स्पेस में रखा केमिकल टैंक फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सभी कर्मचारी घबराकर बाहर भागे। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की खिड़की तथा दरवाजों के शीशे टूट गए और आसपास काला धुआं फैल गया। हादसे में टैंक के पास काम कर रहा कर्मचारी हरप्रीत बुरी तरह से झुलस गया।

अन्य कर्मचारी उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर दमकल विभाग तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि एसिड टैंक फटने से धुआं उठ रहा था, जो जहरीला हो सकता था। इसे पानी डालकर बढ़ने से रोका गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि टैंक में केमिकल जमा होने से अंदर का तापमान बढ़ गया था।


इस कारण उसमें गैस बन गई और प्रेशर बढ़ने से वह फट गया। बताया गया कि टैंक की सही समय पर मेंटीनेंस नहीं होने से यह हादसा हुआ है। इसकी जांच जारी है।

आग और एसिड से बचने के नहीं थे इंतजाम
एफएसओ ने बताया कि फैक्ट्री में आग एवं एसिड से बचने के कोई इंतजाम नहीं थे। फैक्ट्री के पास फायर एनओसी भी नहीं है और न ही तेजाब रखने का लाइसेंस मिला है।

फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस नहीं मिलने पर फैक्ट्री को सील किया जाएगा।

आसपास होते कर्मचारी तो हो सकता था बड़ा हादसा
जिस स्थान पर एसिड टैंक रखा था उसके आसपास कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। हरप्रीत भी टैंक से कुछ दूरी पर था।

अन्य कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर बने कमरे में काम कर रहे थे। अगर आसपास कोई होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed