फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who robbed with a blade was arrested

Delhi NCR News: ब्लेड मारकर लूटपाट करने वाला कीटाणु धराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
-राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद ही बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन


नई दिल्ली । राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने ब्लेड मारकर लूटपाट करने वाले बदमाश को वारदात के छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अजय उर्फ कीटाणु के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने लूट के 25 सौ रुपये, आधार कार्ड और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 14 मार्च को पुलिस को सुभाष नगर के लेबर चौक पर लूटपाट की शिकायत मिली। गुरुगोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती घायल रघुवीर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर उनसे 25 सौ रुपये और आधार कार्ड लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के 20 सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कर ली और उसे डिस्ट्रिक्ट पार्क सुभाष नगर से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि उसपर पहले से चोरी और छेड़छाड़ सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed