फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused who gave fake information about keeping bomb in PM s residence arrested

पीएम आवास में बम रख दिया है: कुछ ही देर में फट जाएगा... सात बार सिरफिरे ने पुलिस को कॉल कर दी फर्जी जानकारी

Tue, 21 Feb 2023 05:09 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Feb 2023 05:09 AM IST
सार

पुलिस को एक-एक करके बम रखे होने की सात सूचनाएं मिली थीं। एक दिन की मशक्कत के बाद आरोपी को 18 फरवरी को पकड़ लिया गया है।  पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Accused who gave fake information about keeping bomb in PM s residence arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास में बम रखे होने की लगातार सूचनाएं मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को एक-एक करके बम रखे होने की सात सूचनाएं मिली थीं। एक दिन की मशक्कत के बाद आरोपी को 18 फरवरी को पकड़ लिया गया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कलंदरा (शांति भंग करने के आरोप में व्यक्ति को पाबंद बनाना) बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कहना है कि पत्नी उसे बेटी से नहीं मिलने देती थी। साथ ही उसका बड़ा भाई भी लापता है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है, इस कारण उसने प्रधानमंत्री आवास में बम रखे होने की 100 नंबर पर पीसीआर कॉल की थीं।

विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 व 18 फरवरी की रात अचानक पीसीआर कॉल आनी शुरू हो गईं। फोन करने वाले ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास में बम लगा दिया है और कुछ ही देर में फट जाएगा। प्रधानमंत्री आवास में बम होने की कुल सात सूचनाएं (डीडी एंट्री नंबर- 54ए, 54ए, 62ए, 63ए, 64ए, 65ए और 74ए) आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम होने की सूचनाएं आने सभी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत पीएम आवास पहुंच गईं। प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया गया। बम निरोधक दस्ते व अन्य एजेंसियों ने पीएम आवास की तलाशी ली। दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों को जांच के दौरान फोन करने वाले आरोपी का मोबाइल नंबर मिल गया।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान दयालपुर, दिल्ली निवासी रविंद्र तिवारी (36) के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली। उसकी लोकेशन खजूरी खास इलाके में मिली। पुलिस ने खजूरी खास थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियां, स्पेशल सेल समेत दिल्ली पुलिस ने आरोपी से संयुक्त रूप से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र तिवारी तीन वर्ष से लापता है। उसकी पत्नी मायके में रहती है और बेटी से मिलने नहीं देती है। इसके अलावा उसे संदेह है कि उसकी पत्नी का एक युवक से संबंध हैं। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का पता कर रही है। पुलिस ने कलंदरा में माना है कि आरोपी के झूठी कॉल करने से सुरक्षा एजेंसियों में दहशत का माहौल हो गया और लोगों के मन में डर बैठा गया था। आरोपी पहले भी इस तरह की कॉल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed