फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accused tantrik brought to his home in Loni by police for further investigation

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: सात साल से लोनी में रह रहा था आरोपी तांत्रिक, घर में बना रखी थी मजार; पुलिस ने सबूत जुटाए

Sat, 14 Feb 2026 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 06:55 PM IST
सार

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस आरोपी कमरुद्दीन उर्फ 'बाबा' को पूछताछ के लिए गाजियाबाद के लोनी लेकर आई। जहां आरोपी का तांत्रिक सेंटर और घर है। आरोपी ने 'धन वर्षा' रस्म के नाम पर पीड़ितों को जहर मिले लड्डू दिए थे।

विज्ञापन
accused tantrik brought to his home in Loni by police for further investigation
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले कमरूद्दीन को दिल्ली पुलिस शनिवार को उसके घर लेकर पहुंची। टीम ने घर के अंदर से सबूत एकत्रित किए। टीम ने घर में बनी मजार की जांच की। सबूत एकत्रित कर टीम कमरूद्दीन को लेकर वापस दिल्ली पहुंची। जांच के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन


बीते आठ फरवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी कार में तीन शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले कमरूद्दीन को पकड़ा था। कार सवार युवकों की पहचान रणधीर सिंह, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक कमरूद्दीन मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह पिछले सात साल से लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसने घर के अंदर ही मजार बनाई हुई थी। उसके दोनों बेटे राजू और अमरूद्दीन पत्नी शायरा के साथ फिरोजाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार दोपहर तांत्रिक कमरूद्दीन को लेकर लोनी के अशोक विहार कॉलोनी उसके घर पहुंची। टीम ने घर व उसके अंदर बनाई गई मजार की सघन तलाशी ली और साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने दो मकान व तीन प्लाट का निरीक्षण किया। पूछताछ में आरोपी ने धनवर्षा कराने के नाम पर लालच देकर तीनों की जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या करना व उनसे दो लाख रुपये हड़पना स्वीकार किया था।

आरोपी को कोई पछतावा नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात को लेकर आरोपी को कोई पछतावा नहीं है। कमरुद्दीन कीपैड वाला फोन इस्तेमाल करता है और किसी का नंबर सेव नहीं करता है। आशंका जताई जा रही है कि वह पुलिस से बचने के लिए ऐसा करता था। हालांकि पुलिस उससे दूसरा फोन के इस्तेमाल की आशंका जता रही है और उसकी बरामददी का प्रयास कर रही है।

जादू टोना के नाम पर करता गलत काम

पुलिस पूछताछ में तांत्रिक कमरुद्दीन ने बताया कि वह 2010 में यूपी में अपने गुरु से जादू-टोने के नाम पर गलत काम सीखता था। उसका पहला शिकार राजस्थान के एक दंपत्ती थे, जो बच्चा पैदा नहीं कर पा रहा थे और इलाज के लिए उनसे मिले थे। महिला को उसके पति ने उसके कहने पर मार डाला था। वह बेसन के लड्डू और अंडे का इस्तेमाल करता था। पुलिस कमरुद्दीन की आर्थिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed