फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused ran away after dodging police who went to catch sex racket in Gurugram

देह व्यापार के भंडाफोड़ से चूकी पुलिस: टीम की गाड़ी में टक्कर मारकर युवक व कॉल गर्ल फरार, सभी मलते रह गए हाथ

Sun, 08 Jan 2023 06:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Jan 2023 06:41 PM IST
सार

पुलिस के पास सूचना थी कि सेक्टर 56 इलाके में फोन और व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर और सेक्टर 56 पुलिस थाना पुलिस टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार का कारोबार चलाने वालों को दबोचने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
accused ran away after dodging police who went to catch sex racket in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-56 क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ करने गई पुलिस पर हमला कर उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर और रुपये छीनकर कॉल गर्ल्स व दलाल फरार हो गया। धुंध ने पुलिस की देह व्यापार का भंडाफोड़ करने की प्लानिंग पर पानी फेर दिया। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के पास सूचना थी कि सेक्टर 56 इलाके में फोन और व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर और सेक्टर 56 पुलिस थाना पुलिस टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार का कारोबार चलाने वालों को दबोचने की योजना बनाई। पुलिस कर्मी खुशीराम ने ग्राहक बनकर दिए हुए नंबर पर फोन किया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर दो लड़कियों के फोटो भेजे, जिनको पसंद करने के बाद रात भर के लिए 20 हजार रुपए में स्थान व दर तय किया।

विज्ञापन

सबकुछ तय होने पर आरोपी एक कार में लड़कियों को लेकर सेक्टर-56 स्थित शिव गेस्ट हाउस के पास पहुंचे। पुलिस ने अपना जाल पहले से ही बिछा दिया था। पुलिस की कई टीमें सरकारी गाड़ी और अपनी निजी गाड़ी में आसपास नजर जमाए हुए थे। आरोपियों के पहुंचते ही खुशीराम उनकी कार के पास पहुंचा। कार में आगे की ओर चालक व एक युवक था, जबकि पीछे दो युवतियां बैठी थीं। आरोपी ने खुशीराम को रुपये देने के लिए कहा तो खुशीराम ने 500-500 के 6 नोट आरोपियों को दिए, जिन्हें चालक ने गाड़ी के डेशबोर्ड में रख दिए। 

वहीं खुशीराम ने मौजूद पुलिस कर्मियों को इशारा करने के साथ गाड़ी से अपने रुपये उठाए तो कार में बैठे अन्य युवक ने सिपाही खुशीराम पर हमला करके रुपये छीन लिए। पुलिस वालों की निजी कार में टक्कर मारते हुए वे फरार हो गए। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की कार का पीछा करना शुरू किया, लेकिन धुंध के चलते कुछ ही देर में आरोपियों की कार पुलिस टीमों को चकमा देकर गायब हो गईं। डीसीपी ईस्ट का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस टीम उनको दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed